भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल के निवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

11 मई, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल के गांव भगवतीपुर स्थित निज निवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओ.एस.डी. वीरेन्द्र बढ़खालसा का आगमन हुआ, जहाँ लाखनमाजरा ब्लॉक के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा वीरेन्द्र बढ़खालसा का फूल-मालाएँ पहनाकर तथा जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।
वीरेन्द्र बढ़खालसा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास, सुरक्षा और वैश्विक सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक मजबूत माध्यम है। भाजपा की विचारधारा समाज को जोड़ने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमें जातियों में बंटकर नहीं रहना है, बल्कि राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। समाज को बाँटने वाली राजनीति कभी देश का भला नहीं कर सकती।


वीरेन्द्र बढ़खालसा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हैं, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।


भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि वीरेन्द्र बढ़खालसा का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
फोटो कैप्शन: ओएडसी वीरेन्द्र बढ़खालसा को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल व अन्य।
कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए ओ एस डी वीरेन्द्र बढखालसा।

ये रहे मौजूद:
भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला महामंत्री नितिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित बंसल, जिला प्रवक्ता अजय शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा, रेखा रोहिल्ला, सरदार कुलविंद्र सिक्का, सरपंच अरुण निडाना, सरपंच विनोद इंद्रगढ़, सरपंच बहु जमालपुर संजय बल्हारा, सरपंच यशवीर टूना, जस्सू राठी, अनिल राठी, सतवीर राठी, समीर नागर, राजकुमार भौरिया, भगत सिंह,  रोहताश गिल, रविन शर्मा, वजीर नेहरा, हंसा ढुल, पप्पू फौजी, जयप्रकाश घामड़, ओम ढुल, मास्टर सतवीर, सत्यपाल ढुल, डॉ. प्रमोद भौरिया, इंद्रमोहन अरोड़ा, संजय वर्मा, पार्षद अमित कलानौर, संदीप राठी, मोहित चैधरी, भूपेन्द्र ढुल, अखिल ढाका, विक्रांत ढुल, वजीर खोखर एवं अनिल खोखर, जमसेर ढुल, सुनिल ढुल, लीलू ढुल, श्रवण ढुल, धर्मबीर नागर, राजेश प्रताप भौरियां सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पं. लोकेश शर्मा
सह मीडिया प्रभारी, भाजपा रोहतक
फोन: 8930459899, 708215989

Leave a Comment