हरियाणा की फायर सर्विस को 400 करोड़ रुपये खर्च करके किया जाएगा आधुनिक : डॉ. मिश्रा

चंडीगढ़, 5 मई — हरियाणा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि हरियाणा की फायर सर्विस का 400 करोड़ रुपये खर्च करके आधुनिकीकरण किया जाएगा। डॉ. मिश्रा आज यहां सेक्टर-26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड के 54वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने संस्था द्वारा 150 से अधिक दिव्यांग … Read more

गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें नागरिक : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 5 मई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि 8 जून, 2026 को प्रदेश से भव्य सोमनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोमनाथ मंदिर हमारी अखंड आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और आत्मसम्मान के पुनर्जागरण का प्रतीक है। भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक भगवान श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग की पावन भूमि के प्रति … Read more

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिम बंगाल की जनता ने खिलाया कमल :नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 5 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश की जनता का शोषण किया फिर ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण किया। अब पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए वहां पर कमल खिलाया है। … Read more

ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों में आधारभूत ढांचे को किया जाएगा और मजबूत

चंडीगढ़, 5 मई- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बच्चों को बेहतर वातावरण देने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, वहां आधारभूत सुविधाओं (इंफ्रास्ट्रक्चर) को और अधिक मजबूत किया जाए। इसके … Read more

सुशासन व पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से हरियाणा में बदलाव लाए मनोहर लाल : डॉ अरविंद शर्मा

रोहतक, 5 मई। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने आज रोहतक में आयोजित एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने मनोहर लाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना … Read more

पंचायत उपचुनाव के मतदान के दिन दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में सवेतन अवकाश घोषित

फरीदाबाद, 05 मई।हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में, उपायुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी (पं०) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मई 2026 (रविवार) को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामान्य चुनाव व उपचुनाव आयोजित किए जाने हैं। इस संदर्भ में हिसार जिले के ब्लॉक आदमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत … Read more

सुपवा दीक्षांत समारोह: 760 छात्रों को मिली डिग्री, 35 को गोल्ड मेडल से नवाजा

4 मई 2026, रोहतक: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में सोमवार को यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष की अध्यक्षता में छात्रों को डिग्रियां दी गई। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी, फर्स्ट लेडी ऑफ हरियाणा … Read more

सड़क, ड्रेनेज, सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़, 4 मई- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जीएमडीए और नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं जैसे सफाई, ड्रेनेज, सड़क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर और पेयजल आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में … Read more

गेहूं खरीद के साथ लिफ्टिंग प्रक्रिया को गति प्रदान करें संबंधित एजेंसियां : डीसी

झज्जर, 04 मई। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जिले की मंडियों में रबी सीजन की फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। जिलाभर की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर उपज का उठान कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार … Read more

हड़ताल के चलते  नगर परिषद व फायर कार्यालय परिसरों में धरने प्रदर्शन पर रोक

झज्जर, 04 मई। जिलाधीश  स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने शहरी स्थानीय निकाय से जुड़े कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर नगर परिषद झज्जर एवं फायर कार्यालय परिसर में उत्पन्न संभावित कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। … Read more